Kuno National Park: कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म; देश में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62

मिशन रीयूनाइट-48 घंटे बाद खत्म हुआ सस्पेंस: जगदलपुर के जंगल में बिछड़े शावकों को ढूंढने पहुंची माँ तेंदुआ

Kuno National Park: कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म; देश में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62

श्योपुर। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्षीय मादा चीता (KOMG 3) ने शुक्रवार को कूनो के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इन चार नन्हे मेहमानों के आने के साथ ही भारत में चीतों का कुल कुनबा बढ़कर अब 62 हो गया है, जिनमें से 43 चीतों का जन्म भारतीय धरती पर ही हुआ है।

Leopard Asha gave birth to three cubs In Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया, देखें वीडियो

वन्यजीव संरक्षण में बड़ी उपलब्धि

करीब चार साल पहले शुरू हुआ महत्वाकांक्षी चीता पुनर्वास कार्यक्रम अब वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कूनो के जंगल में चीतों के अनुकूल माहौल और सफल प्रजनन से इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसे इस पूरी परियोजना के लिए एक ऐतिहासिक और उल्लेखनीय सफलता माना जा रहा है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, कहा- ‘एमपी के लिए विशेष गर्व का विषय’

इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में वन्यजीव संरक्षण के संकल्प को बड़ी सफलता मिल रही है और कूनो में बढ़ता चीतों का परिवार मध्य प्रदेश के लिए विशेष गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और दिन-रात जुटे रहने वाले वनकर्मियों को हार्दिक बधाई दी।