Apple फैंस के लिए बड़ी खबर: मार्च 2027 में लॉन्च हो सकते हैं iPhone 18 और iPhone Air 2; सामने आए दमदार फीचर्स और डिस्प्ले डिटेल्स
नई दिल्ली। iPhone 18 Pro सीरीज की लॉन्चिंग के बाद अब एप्पल (Apple) अपने स्टैंडर्ड मॉडल iPhone 18 और स्लिम वेरिएंट iPhone Air 2 को बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। सितंबर में आयोजित हुए एप्पल के मेगा इवेंट में इन दोनों डिवाइसेज को पेश नहीं किया गया था, लेकिन अब इनकी लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। हाल ही में इन दोनों मॉडल्स के डमी यूनिट्स भी लीक हुए हैं, जिससे इनके डिजाइन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
मार्च 2027 में हो सकती है एंट्री, Samsung और LG बनाएंगे डिस्प्ले
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल अपने इन दोनों नए आईफोन मॉडल्स को अगले साल मार्च 2027 में लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी किफायती मॉडल iPhone 18e से भी पर्दा उठा सकती है। डिस्प्ले सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी के अनुसार, iPhone Air 2 के लिए Samsung और स्टैंडर्ड iPhone 18 के लिए LG डिस्प्ले पैनल तैयार करेगा। जहां Samsung जनवरी में अपने OLED पैनल्स का मास प्रोडक्शन शुरू करने जा रहा है, वहीं LG साल के आखिर में डिस्प्ले निर्माण शुरू करेगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एप्पल ने iPhone Air 2 के मुकाबले iPhone 18 के लिए कहीं ज्यादा डिस्प्ले पैनल्स का ऑर्डर दिया है।

Amazing फोटू क्वालिटी के साथ iphone की गर्मी निकालने आ रहा Redmi Note 15 Pro Max smartphone
iPhone 18 में मिलेगा A20 Bionic चिपसेट और 48MP डुअल कैमरा
लीक हुए फीचर्स की बात करें तो स्टैंडर्ड iPhone 18 में 6.3 इंच का स्मूद ProMotion डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें एप्पल का नया A20 Bionic चिपसेट, लेटेस्ट C2 मॉडेम और 9GB तक की रैम मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए iPhone 17 की तरह ही इसके रियर में 48MP के दो कैमरे और फ्रंट में वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिल सकता है। बैटरी चार्जिंग के लिए यह डिवाइस 40W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
iPhone Air 2 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
दूसरी तरफ, iPhone Air 2 में यूजर्स को 6.55 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप के मामले में यह भी काफी दमदार होने वाला है, जिसमें बैक पैनल पर 48MP के दो कैमरे और फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिए जाने की संभावना है। Apple फैंस के लिए बड़ी खबर: मार्च 2027 में लॉन्च हो सकते हैं iPhone 18 और iPhone Air 2; सामने आए दमदार फीचर्स और डिस्प्ले डिटेल्स











