महिला टीआई कहती थीं- एएसपी के बंगले में चली जाओ…, सिवनी में युवती के सनसनीखेज आरोपों से पुलिस महकमे में हड़कंप

images 76

महिला टीआई कहती थीं- एएसपी के बंगले में चली जाओ…’, सिवनी में युवती के सनसनीखेज आरोपों से पुलिस महकमे में हड़कंप

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक युवती का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो में युवती ने विभाग के कुछ पुलिसकर्मियों और एक महिला थाना प्रभारी (टीआई) पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

जबलपुर: शहपुरा में नो एंट्री ड्यूटी के दौरान विवाद, टीआई और हेड कांस्टेबल के बीच मारपीट में टूटे दांत, जवान सस्पेंड

महिला टीआई पर लगाए दबाव बनाने के आरोप

सामने आए वीडियो में युवती ने दावा किया है कि एक महिला टीआई उससे कथित तौर पर कहती थीं कि वह एएसपी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) के बंगले में चली जाए। इसके साथ ही युवती ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि सिवनी पुलिस में कोई ऐसा व्यक्ति था, जो उसके जिस्म का भूखा था।

विभाग के भीतर के व्यवहार पर उठाए सवाल

युवती ने वीडियो के माध्यम से अपनी नाराजगी और पीड़ा जाहिर करते हुए पुलिस विभाग के भीतर कथित तौर पर हुए अनुचित व्यवहार पर कड़े सवाल उठाए हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब सभी की निगाहें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस मामले की निष्पक्ष जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।