indian railways रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वार पमरे के बीना स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12002/12001 नई दिल्ली-रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का आज 12.04.2023 से प्रायोगिक तौर पर 6 माह के लिए ठहराव प्रदान किया गया है। इसी कड़ी में आज 12 अप्रैल को माननीय सांसद सागर श्री राजबहादुर सिंह द्वारा गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस के 12:40 बजे बीना स्टेशन आगमन पर स्वागत एवं झंडी दिखाकर गन्तव्य के लिए रवाना कर गाड़ी के ठहराव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक बीना महेश राय एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार सक्सेना सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
बीना स्टेशन की समय-सारणी
गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस बीना स्टेशन पर 12:40 बजे पहुँचकर, 12:42 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस बीना स्टेशन पर 17:00 बजे पहुँचकर, 17:02 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रीगण कृपया इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

