कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा आयोजित इंदौर से भोपाल GEN-Z Cyclothon के समापन समारोह एवं आमसभा में शामिल होने कटनी से सैकड़ों कांग्रेसजन होंगे भोपाल रवाना

कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा आयोजित इंदौर से भोपाल GEN-Z Cyclothon के समापन समारोह एवं आमसभा में शामिल होने कटनी से सैकड़ों कांग्रेसजन होंगे भोपाल रवान

 

कटनी। जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला की अध्यक्षता में कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा आयोजित इंदौर से भोपाल GEN-Z Cyclothon के समापन समारोह एवं आमसभा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए एड. अमित शुक्ला ने कहा कि GEN-Z Cyclothon केवल एक साइकिल यात्रा नहीं, बल्कि युवाओं के बेहतर भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और जनजागरण का सशक्त अभियान है। कांग्रेस सदैव युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। इसी उद्देश्य से कटनी शहर कांग्रेस पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ इस अभियान में सहभागिता निभाएगी।

 

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के नेतृत्व में कटनी से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भोपाल के लिए रवाना होंगे, जहां वे कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा आयोजित इंदौर से भोपाल GEN-Z Cyclothon के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके उपरांत आयोजित विशाल आमसभा में भी सहभागिता कर युवाओं के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार एवं जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस के विचारों एवं संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेशभर से आने वाले हजारों कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में कटनी जिला कांग्रेस की प्रभावी एवं गरिमामयी सहभागिता रहेगी।

 

बैठक में सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचने का आह्वान किया गया, ताकि कटनी की मजबूत एवं प्रभावशाली उपस्थिति के माध्यम से संगठन की एकजुटता एवं युवाओं के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता का संदेश पूरे प्रदेश में पहुंचे।

 

बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, उपाध्यक्ष अजय कोल, विजय मंगल चौधरी, जार्ज डेविड, राजमणि तिवारी, रमेश अहिरवार, शरद पाल सिंह, हितेन्द्र स्वर्णकार, श्याम यादव, मुकेश मिश्रा, अशोक मौर्य, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह एवं हर्षित मिश्रा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version