Site icon Yashbharat.com

Govt Girls College Katni की छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण में जानीं कृषि विज्ञान की बारीकियां

wp 17038358880091660561371635835662

Govt Girls College, Katni। शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉक्टर के गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वनस्पति शास्त्र एवं माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष तथा इको क्लब प्रभारी डॉ प्रज्ञा अग्रवाल के नेतृत्व में दिनांक 28 /12/ 2023 को वनस्पति शास्त्र एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा बी एस-सी द्वितीय वर्ष की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण हेतु पिपरौध स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, कटनी ले जाया गया।

केंद्र में वैज्ञानिकों ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए स्वागत किया । वहां उपस्थित वैज्ञानिक डॉ.आर.के .मिश्रा,डॉ.के.पी. द्विवेदी, डॉ आर पी बेन, डॉ अर्पिता श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित हो रहे विभिन्न विषयों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई साथ ही छात्राओं को वहां चल रहे रिसर्च कार्यों के बारे में बताया गया।

वैज्ञानिकों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित लैब में छात्राओं को भ्रमण कराते हुए भविष्य में उनकी उपयोगिता की जानकारी दी साथ ही फील्ड मैं भ्रमण करते हुए फील्ड वर्क के बारे में बताया। फील्ड में विभिन्न प्रकार की सब्जियां,फल, फूलों के पौधे अनाज, दलहनी फसलों पर हो रही रिसर्च के बारे में जानकारी दी।

डॉ आर. के. मिश्रा,डाॅ. के. पी. डाॅ. आर. पी. बेन एवं डाॅ. अर्पिता श्रीवास्तव ने छात्राओं को केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों सहित विभिन्न विषयों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। छात्राओं को पौधों में खनिज तत्वों की आवश्यकता और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया।

इको क्लब प्रभारी डॉक्टर प्रज्ञा अग्रवाल एवं डाॅ रीना मिश्रा ने छात्राओं को पर्यावरण संबंधी रिसर्च एवं अनुसंधान की जानकारी देते हुए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की बात कही। इस शैक्षणिक भ्रमण में बीएससी द्वितीय वर्ष की लगभग 45 छात्राओं ने सहभागिता की।

Exit mobile version