Govt. Girls College Katni में विश्व आर्द्रता दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

wp 17061754401976310415587374842364

Govt. Girls College Katni में इको क्लब एप्को भोपाल के तत्वाधान में प्राचार्य डॉक्टर आर.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में विश्व आर्द्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसका विषय- “Wetlands and Human well-being” संधारित है।

wp 17061754312482661542509160789705

इको क्लब प्रभारी डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल ने वेटलैंड डे अवसर पर छात्राओं को विश्व आर्द्रता दिवस मनाने का महत्व एवं उसे संरक्षित रखने हेतु उपायों के बारे में बताया। इन विभिन्न गतिविधियों के दौरान प्रथम दिवस मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।

जिसमें छात्राओं को पर्यावरण संरक्षित एवं विभिन्न जैव विविधताओं के बारे में बताया गया। द्वितीय दिवस हरित शपथ,वैटलैंड मित्र शपथ एवं लाइफ शपथ दिलाई। से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूक किया गया। तृतीय दिवस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई छात्राओं ने हिस्सा लिया ।

इस प्रतियोगिता में डॉक्टर साधना जैन निर्णायक, डॉ रश्मि चतुर्वेदी द्वितीय निर्णायक एवं तृतीय निर्णायक डॉ विमला मिंज ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। जिसमें प्रथम स्थान पर खुशी दुबे, द्वितीय स्थान पर नम्रता चतुर्वेदी, तृतीय स्थान पर वैशाली रही। तत्पश्चात चतुर्थ दिवस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की समस्त संकायों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। ऑनलाइन क्विज के समस्त प्रतिभागियों को ए सर्टिफिकेट प्रदान किए गए इस कार्यक्रम में श्रीमती स्मृति दहायत, सुश्री आरती वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें-  Indore News इंदौर में सनसनीखेज वारदात: खुड़ैल में जीजा की चाकू मारकर हत्या, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत और खेलते-खेलते छात्र ने तोड़ा दम