Site icon Yashbharat.com

होली पर ठहाकों से गूंजेगा गर्ग चौराहा, देश के ख्यातिलब्ध हास्य-व्यंग्य कवियों का समागम 5 मार्च को

IMG 20260225 WA0034

कटनी(YASHBHARAT.COM)।आपसी सदभाव के सतरंगी पर्व होली पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा अखिल भारतीय विराट कविसम्मेलन का ऐतिहासिक कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसकी समस्त तैयारियां जोरशोर से चल रही है। कविस्मेलन में महिलाओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की जायेगी। कवि सम्मेलन की तैयारियों के लिये गत दिवस संतनगर स्थित सरावगी सदन में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने समिति गठित कर सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी। एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा नगर के ख्यातिलब्ध हास्य व्यंग्य कवि मनोहर मनोज के सानिध्य एवं कटनी टेंट लाईट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सरावगी के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।कटनी टेंट लाईट एसोसिएशन एवं मुक्तिधाम विकास समिति ओमप्रकाश सरावगी निशुल्क विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित कविसम्मेलन में देश के ख्यातिलब्ध कवियों का समागम होगा। होली के पावन पर्व पर 5 मार्च को गर्ग चौराहे में सायं 7 बजे से हास्य व्यंग्य श्रृंगार रस ओज के कवियों की महफिल सजेगी।अखिल भारतीय विराट कविस्मेलन में हास्य व्यंग्य के ख्याति लब्ध कवि लाफ्टर शो में अपनी अद्बितीय प्रस्तुति से अपनी अनूठी छवि निरूपित करने वाले सुरेश अलबेला, के के अग्निहोत्री, अतुल ज्वाला शायर सूरज राय (सुरज) डाक्टर प्रेरणा ठाकरे , काव्या मिश्रा, ईश्वर दास पुरवार  मुकेश त्रिपाठी, वैभव अवस्थी,  रामखेलावन गर्ग द्बारा कविस्मेलन को गरिममामयी बनाया जायेगा मुक्ति धाम विकास समिति एवं कटनी टेंट लाईट एसोसिएशन ने होली पर आयोजित कविसम्मेलन में नगर के साहित्यप्रेमियों से आग्रह किया है अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाये लुत्फ उठाये।

Exit mobile version