Site icon Yashbharat.com

नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता, जनसुविधा व समयबद्धता सुनिश्चित करें – निगम अध्यक्ष मनीष पाठक

IMG 20260319 WA0018

नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता, जनसुविधा व समयबद्धता सुनिश्चित करें – निगम अध्यक्ष मनीष पाठ

कटनी -नगर पालिक निगम कटनी सीमांतर्गत मदन मोहन चौबे वार्ड में दुर्गा मंदिर से रवि शर्मा के घर तक संचालित नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

निरीक्षण के दौरान संबंधित ठेकेदार से चर्चा करते हुए निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नाली का निर्माण मकानों से सटाकर किया जाए, जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़ सके और क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कार्य करते समय जनसुविधा सर्वोपरि रहे तथा स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।

क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा के दौरान श्री पाठक ने नाली निर्माण कार्य के चलते क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइनों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धार्मिक पर्व प्रारंभ है, ऐसे में क्षेत्र के किसी भी नागरिक को जल आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की तुरंत मरम्मत कर जल आपूर्ति सुचारू बनाए रखें। साथ ही, उन्होंने संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि नाली निर्माण पूर्ण होने के बाद वाटर लेवल का समुचित परीक्षण किया जाए और उसके उपरांत ही कवरिंग का कार्य किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो।

निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने के साथ निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता एवं मानकों के अनुरूप होना चाहिए।

इस दौरान श्री पाठक ने वार्ड में भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अवसर पर  अनिल श्रीवास्तव, डॉ. राजेंद्र राजपूत, प्रमोद पांडे, प्रासू पांडे, जूली गुप्ता, संतोष मिश्रा, रविंद्र कुमार शर्मा, कमलेश बरसैयां, राजेंद्र गौतम, चैना चौरसिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version