डीपीएस की छात्रा आस्था द्विवेदी का आईआईएम रोहतक में चयन, बीबीए कार्यक्रम में मिली सफलता

डीपीएस की छात्रा आस्था द्विवेदी का आईआईएम रोहतक में चयन, बीबीए कार्यक्रम में मिली सफलत

कटनी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) कटनी की मेधावी छात्रा आस्था द्विवेदी ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रतिष्ठित आईआईएम रोहतक के एकीकृत बीबीए कार्यक्रम में चयनित होकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

आस्था द्विवेदी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और गुरुओं के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।

आस्था की इस उपलब्धि पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि आस्था आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई सफलताओं के कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

आस्था की सफलता से पूरे कटनी में हर्ष का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे जीवन में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।

Exit mobile version