नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान के तहत जन-जागरूकता रैली एवं विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान के तहत जन-जागरूकता रैली एवं विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
कटनी। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने तथा समाज में नशा मुक्ति का व्यापक संदेश पहुँचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली एवं नशा निषेध शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेयी के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी अधिकारी डॉ. सरदार दिवाकर, जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह तथा डॉ. माधुरी गर्ग ने किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। इसके पश्चात आयोजित नशा निषेध शपथ कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने, दूसरों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रीमती ज्योत्सना आठ्या, प्रो. जी एम मुस्तफा, डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. सरदार दिवाकर, डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह एवं डॉ. शिवेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा समाज में जागरूकता का वातावरण निर्मित करना रहा।