भक्ति, भाव और कर्म की त्रिवेणी थे दद्दाजी:शिवराज सिंह, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रदेश के भांजे=भांजियो के मामा ने भी लगाई हाजिरी

भक्ति, भाव और कर्म की त्रिवेणी थे दद्दाजी:शिवराज सिंह, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रदेश के भांजे=भांजियो के मामा ने भी लगाई हाजिर

कटनी(YASHBHARAT.COM)। झिझरी स्थित दद्दा धाम में बीते 9 नवंबर से चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आज पांचवे और अंतिम दिन मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, फगगन सिंह कुलस्ते, अरविंद मेनन, विनोद गोटिया का आगमन हुआ। पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला सीधे दद्दा धाम प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्थल पहुंचा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अतिथियों सहित सबसे पहले परम पूज्य गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री(दद्दाजी) की समाधि स्थल पहुंचे और माथा टेक कर दद्दाजी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी अतिथि दद्दा जी के नवनिर्मित मंदिर पहुंचे, जहां सभी ने वैदिक मंत्रों के साथ दद्दाजी की पूजा अर्चना की। मंदिर में दद्दा जी के दर्शन करने के बाद सभी अतिथि कथा स्थल पहुंचे। कथा व्यास पर पहले से सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी महराज, भागवत प्रभु जी महराज, पंडित बद्री प्रपन्नाचार्य जी महराज विराजमान थे।
कथा व्यास पर अतिथियों सहित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आते ही कथा स्थल तालियों की गड़बड़ा हट से गुंज उठा। कथा व्यास से दद्दाजी के परम प्रभावक शिष्य पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने शिवराज सिंह चौहान और अन्य अतिथियों का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने पर आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चौहान को संबोधित करने आमंत्रित किया। कथा स्थल के कथा व्यास से उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले तो परम पूज्य दद्दाजी के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि दद्दाजी आज भी हर जगह मौजूद हैं और हम सभी को आशीर्वाद दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने आगे कहा कि दद्दाजी भक्ति, भाव और कर्म की त्रिवेणी थे और वह निराकार रूप हमेशा हम सभी के साथ हैं। श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने गुरु और शिष्य के समर्पण भाव का इतना अदभुत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पहले कभी नहीं देखा, उन्होंने इस अदभुत आयोजन के लिए पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की सराहना की। इस अवसर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, दद्दा शिष्य मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version