Site icon Yashbharat.com

Corona: कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का कहर, आईसीएमआर की रिपोर्ट में 22 नए मरीज मिले

images 71

कटनी। katni कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में Corona कोरोना संक्रमण कहर बनकर टूट रहा है।

आईसीएमआर ICMR जबलपुर JABALPUR से आज शाम मिली रिपोर्ट में 22 नए कोरोना Corona मरीज मिले हैं, जिसमे कैमोर, विजयराघवगढ़ निवासी 40 वर्षीय युवक, ग्राम बम्हनगवां तहसील विजयराघवगढ़ निवासी एक ही परिवार के 57, 58 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय युवती, 8 वर्षीय बालिका  शामिल हैं।

ग्राम पहाड़ी निवासी एक ही परिवार के 16, 18, 15 18 वर्षीय किशोर, बहोरीबंद निवासी एक ही परिवार के 66, 36 वर्षीय महिला एवं 14 वर्षीय किशोर, ग्राम कूड़ा बहोरीबंद निवासी 53 वर्षीय पुरूष, बहोरीबंद निवासी 47 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आये।

वहीं ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पचपेड़ी निवासी एक ही परिवार के 65 वर्षीय बुजुर्ग, 62, 35 वर्षीय महिला, 2, 4 वर्षीय बालक, ग्राम छिंदहाई पिपरिया तहसील बरही निवासी 50 वर्षीय महिला एवं दुबे कालोनी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है।

जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1065 तक पहुंच गई है।

Exit mobile version