नवीन 11 के वी मंगल नगर फीडर का निर्माण कार्य हुआ पूर्ण मंगलनगर ,बिलगवा ,पड़वारा ,छपरवाह, कुलुआ बड़खेरा के 12 हज़ार उपभोक्ताओं मिलेगी राहत

नवीन 11 के वी मंगल नगर फीडर का निर्माण कार्य हुआ पूर्ण मंगलनगर ,बिलगवा ,पड़वारा ,छपरवाह, कुलुआ बड़खेरा के 12 हज़ार उपभोक्ताओं मिलेगी राह

कटनी -शहर संभाग के अंतर्गत एन के जे क्षेत्र मंगल नगर ,बिलगवा ,पड़वारा ,छपरवाह, कुलुआ बड़खेरा इत्यादि क्षेत्र में वर्तमान में 33 / 11 उपकेद्र एनकेजे से निकलने वाले 11 केवी एनकेजे फीडर से विद्युत प्रदाय हो रहा था, जिसमें किसी एक क्षेत्र में फाल्ट आने के कारण अन्य क्षेत्र की भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती थी अथवा किसी भी एक क्षेत्र में कार्य करने के लिए परमिट लेने पर अनावश्यक विद्युत आपूर्ति बार बार बंद हो जाती थी ,लगातार वर्षो से चली आ रही समस्या के स्थायी निदान करने के लिए कार्यपालन अभियंता शहर संभाग कटनी के द्वारा अपने स्तर से निरीक्षण कर एक नवीन 11 के वी फीडर का निर्माण कार्य मंगल नगर एवम अन्य क्षेत्र के लिये किया जाकर कार्य पूर्ण कर लिया गया ,सम्पूर्ण कार्यवाही मात्र 1.5 माह के अंतराल में ही पूर्ण कर लिया गया गया है जिससे इस क्षेत्र के लगभग 12000 उपभोक्ताओं को लगातार गुणवत्ता पूर्वक विद्युत आपूर्ति की जा सकती है ,कार्य पूर्ण होने के उपरांत मंगल नगर,बिलगवा , पडरवारा बरखेड़ा इत्यादि क्षेत्रों में नवीन फीडर 11 के वी मंगल नगर से विद्युत प्रदाय चालू कर दिया गया है एवं शेष लाइन से एनकेजे क्षेत्र में विद्युत प्रदान किया जा रहा है , जिससे शहर के लगभग 12000 उपभोक्ताओं को लगातार गुणवत्तापूर्वक विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी एवं लगातार आ रही ट्रिपिंग की समस्या से स्थाई रूप से निदान मिल सकेगा ।

Exit mobile version