धार्मिक भावनाओं को आहत करने बालो के खिलाफ एफआईआर की मांग, कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को आहत करने बालो के खिलाफ एफआईआर की मांग, कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञाप

 

कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भगवान श्री हनुमान जी, जो करोड़ों हिंदुओं के आराध्य देव हैं, उनके चित्र का किसी राजनीतिक दल के झंडे अथवा राजनीतिक प्रचार से जुड़े स्वरूप में उपयोग धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। कांग्रेस का कहना है कि इस प्रकार का चित्रण धार्मिक आस्था, परंपरा और मर्यादा के विपरीत है।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि सभी धर्मों के देवी-देवताओं, धार्मिक प्रतीकों एवं आस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक और संगठन की जिम्मेदारी है। यदि किसी कृत्य से किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेसजनों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि इससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संगठन किसी भी धर्म की आस्था एवं धार्मिक प्रतीकों का अनुचित राजनीतिक उपयोग करने का प्रयास नहीं करेगा तथा सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बना रहेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के साथ राजा जगवानी, रजनी वर्मा, सौम्या राधेलिया, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, रंजीत सिंह, मोसुफ़ अहमद बिट्टू, श्याम पाहुजा, राजकुमार (कल्लू) विश्वकर्मा, अहमद कुरैशी, अजय कोल, ओमप्रकाश (मुन्ना) कुशवाहा, नारायण निषाद, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, रश्मि अग्रवाल, मीनाक्षी वाल्वी, श्याम यादव, मुकेश मिश्रा, अजय वर्मा, शुभम सोनखरे, दिलदार खान, इमरान खान, शशि यादव, रूपा तिवारी, रवि जायसवाल, इरशाद खान, ऋषभ पटेल, प्रशांत पांडे, जॉर्ज डेविड, ओमप्रकाश सकतेल, कैलाश कनौजिया, शरद पाल सिंह, साहिल नामदेव, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version