Site icon Yashbharat.com

जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, कलेक्टर श्री तिवारी ने जारी किया आदेश

सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कटनी प्रदेश के टॉप-3 जिलों में शामिल

सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कटनी प्रदेश के टॉप-3 जिलों में शामिल

कटनी। जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, कलेक्टर श्री तिवारी ने जारी किया आदेश।  जिले में चल रहे फोटो निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के मद्देनजर कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने जिले में पदस्थ एवं कार्यरत समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

 

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने आदेश में स्पष्ट कहा है कि विशेष परिस्थितियों में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश की आवश्यकता होती है, तो उन्‍हें जिला पंचायत सीईओ से अवकाश स्वीकृत कराना होगा, उसके उपरांत ही वे अवकाश पर प्रस्थान कर सकेंगे। यह पुनरीक्षण कार्य 7 फरवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। प्रतिबंध इसी अवधि तक प्रभावी रहेगा।

Exit mobile version