Site icon Yashbharat.com

Weather Update: UP-बिहार और ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का मिजाज

bhari barish mousam alert

Weather Update: UP-बिहार और ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में आ गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में 31 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) के सक्रिय होने से पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का दौर तेज हो गया है।

अगले 24 से 48 घंटों का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर (NCR) क्षेत्र में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भूस्खलन (Landslide) के प्रति सतर्क रहने और मैदानी इलाकों के किसानों को तेज आंधी-पानी से फसलों का ध्यान रखने की सलाह दी है।

Exit mobile version