Site icon Yashbharat.com

प्रस्फुटन समिति द्वारा छपरवाह में सिमरार नदी के घाट पर चलाया गया सफाई अभियान

IMG 20260515 WA0009

प्रस्फुटन समिति द्वारा छपरवाह में सिमरार नदी के घाट पर चलाया गया सफाई अभिया

 

कटनी -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 34 के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण में सिमरार नदी के घाट पर साफ सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नदी के घाट पर श्रमदान द्वारा साफ सफाई कर कचरे को दूर फेंका गया एवं उपस्थित स्थानीय जनों से चर्चा करते हुए पूजन के पश्चात फूल, माला ,विसर्जन और हवन सामग्री जल स्रोतों में नहीं फेंकने के लिए प्रेरित किया गया‌। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने कार्यक्रम आयोजक नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 34 के पदाधिकारियों से दीवार लेखन के माध्यम से जल स्रोतों को प्रदूषित न करने हेतु संदेश लिखने के लिए सुझाव दिए। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों ,मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा बृहद स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिससे समाज में जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन के लिए जागरूकता पैदा हो सके।इस अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 34 के अध्यक्ष सत्येंद्र प्यासी, सचिव सुनील मिश्रा, अधिवक्ता जितेंद्र शुक्ला, पार्षद प्रतिनिधि राज सोनी, बृजेश मिश्रा, सचिन प्यासी, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता मोहित राज मिश्रा, छात्र सतीश त्रिपाठी, अनामिका पांडेय, नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 20 की अध्यक्ष रोशनी कुशवाहा की सहभागिता रही।

Exit mobile version