ब्रेकिंग -माधवनगर में नकली ‘लहर’ पान मसाला बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा,भारी मात्रा में सामग्री जब्त,ब्रांडेड रैपर,खाली पाउच, पैकिंग मशीन और तैयार माल बरामद; सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
माधवनगर में नकली ‘लहर’ पान मसाला बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा,भारी मात्रा में सामग्री जब्त,ब्रांडेड रैपर,खाली पाउच, पैकिंग मशीन और तैयार माल बरामद; सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलि
कटनी। शहर के माधवनगर थाना क्षेत्र की बंगला लाइन में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान यहां कथित रूप से प्रसिद्ध ‘लहर’ ब्रांड के नाम से नकली पान मसाला/गुटखा तैयार कर उसकी पैकिंग किए जाने का मामला सामने आया है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां से कथित तौर पर भारी मात्रा में तैयार माल, खाली पाउच, ब्रांडेड रैपर, पैकिंग मशीन सहित निर्माण एवं पैकिंग में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस मामले में नीलेश पहुजा का नाम सामने आया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित नकली पान मसाला बनाने का यह कारोबार कब से संचालित हो रहा था, तैयार माल की आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। विस्तृत विवेचना और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की आधिकारिक पुष्टि तथा अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकेंगे।