Site icon Yashbharat.com

रीवा में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू का सरकारी शिक्षक पर शिकंजा, तड़के 3 ठिकानों पर छापे

रीवा में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू का सरकारी शिक्षक पर शिकंजा, तड़के 3 ठिकानों पर छापे

रीवा में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू का सरकारी शिक्षक पर शिकंजा, तड़के 3 ठिकानों पर छापे

रीवा में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू का सरकारी शिक्षक पर शिकंजा, तड़के 3 ठिकानों पर छापे। रीवा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय शिक्षक अभिमन्यु सिंहके तीन ठिकानों पर एकसाथ छापामार कार्रवाई की। लगभग 6 सदस्यीय टीम ने सुबह 5 बजे यह ऑपरेशन शुरू किया।

रीवा में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू का सरकारी शिक्षक पर शिकंजा, तड़के 3 ठिकानों पर छापे

छापे सिंह केपटेल पुल स्थित आवास और मड़वास में बने दो अलग-अलग घरों पर मारे गए। कार्रवाई कई घंटों तक चली, जिसमें वित्तीय दस्तावेजों, प्रॉपर्टी रिकॉर्ड और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े कागज़ों की जांच की गई।

आय से अधिक संपत्ति का आरोप

अभिमन्यु सिंह कुसमी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल खोखरा में पदस्थ हैं। उन पर आरोप है कि नौकरी के दौरान उन्होंने आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की है। ईओडब्ल्यू को पिछले कुछ महीनों से उनकी वित्तीय गतिविधियों पर संदेह था, जिसके बाद जांच तेज करते हुए शुक्रवार को कार्रवाई की गई।

अधिकारियों का कहना है कि जब्त दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाएगी और आने वाले दिनों में बड़ी और खुलासों की संभावना है।

Exit mobile version