सागर शराबकांड: पीड़ित परिवारों से मिले जीतू पटवारी, भाजपा पर साधा निशाना; निष्पक्ष जांच की मांग

सागर शराबकांड: पीड़ित परिवारों से मिले जीतू पटवारी, भाजपा पर साधा निशाना; निष्पक्ष जांच की मांग

सागर/भोपाल (यशभारत / Yashbharat.com)। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में हुए दर्दनाक शराबकांड के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बंडा क्षेत्र के प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने शराबकांड में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की, उनका ढांढस बंधाया और पूरी घटना की जानकारी ली। जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रदेश सरकार और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखे हमले बोले। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में “जहां ठेका, वहां भाजपा” जैसी स्थिति बन चुकी है।

शराब कारोबार में बड़े नेताओं की संलिप्तता का दावा

Exit mobile version