त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान: आनंद विहार से बिहार के बीच चलेगी रोजाना स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान: आनंद विहार से बिहार के बीच चलेगी रोजाना स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

भोपाल/दिल्ली (Yashbharat.com)। आगामी त्योहारी सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के मधुबनी जिले में स्थित लौकहा बाजार के बीच एक रोजाना चलने वाली ‘फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन’ की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं से कुल 75-75 फेरे (ट्रिप्स) लगाएगी, जिससे त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

16 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी ट्रेन

आनंद विहार – लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन का समय सारणी (Time Table)

स्टेशन का नाम गाड़ी संख्या 04014 (आनंद विहार से)आगमन / प्रस्थान गाड़ी संख्या 04013 (लौकहा बाजार से)आगमन / प्रस्थान
आनंद विहार टर्मिनल — / 15:40 बजे 03:15 बजे / —
गाजियाबाद 16:22 / 16:24 01:55 / 01:57
मुरादाबाद 18:55 / 19:00 22:33 / 22:40
बरेली 20:20 / 20:22 20:43 / 20:45
शाहजहांपुर 21:40 / 21:42 19:33 / 19:35
सीतापुर जंक्शन 00:20 / 00:30 17:25 / 17:35
गोंडा जंक्शन 04:15 / 04:20 13:20 / 13:30
गोरखपुर जंक्शन 07:25 / 07:35 10:25 / 10:35
कप्तानगंज जंक्शन 08:33 / 08:35 09:32 / 09:34
सिसवा बाजार 09:13 / 09:15 09:01 / 09:03
बगहा 10:35 / 10:37 06:40 / 06:45
हरिनगर 11:05 / 11:07 06:03 / 06:05
नरकटियागंज जंक्शन 11:30 / 11:35 05:40 / 05:50
सिकटा 11:56 / 11:58 04:35 / 04:37
रक्सौल जंक्शन 12:20 / 12:25 04:10 / 04:15
बैरगनिया 13:30 / 13:32 03:10 / 03:12
सीतामढ़ी 15:00 / 15:10 02:30 / 02:40
शीशो 16:30 / 16:35 00:35 / 00:40
सकरी जंक्शन 17:30 / 17:32 23:43 / 23:45
झंझारपुर जंक्शन 18:30 / 18:35 23:00 / 23:05
वाचस्पतिनगर 19:03 / 19:05 22:07 / 22:09
लौकहा बाजार 20:15 बजे / — — / 21:30 बजे

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस ट्रेन के शुरू होने से यूपी और बिहार जाने वाले लाखों प्रवासियों को सहूलियत मिलेगी और नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी।

Exit mobile version