कटनी जनसुनवाई: सूफी संत नगर के निवासी ने उठाई अत्यधिक बिजली बिल की समस्या, कलेक्टर ने दिए स्थायी निराकरण के निर्देश

कटनी जनसुनवाई: सूफी संत नगर के निवासी ने उठाई अत्यधिक बिजली बिल की समस्या, कलेक्टर ने दिए स्थायी निराकरण के निर्देश

कटनी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में सूफी संत नगर निवासी तारेन्द्र कुमार द्वारा अत्यधिक बिजली बिल आने की शिकायत सहित कुल 163 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर उपस्थित अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को इनका समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए।

​जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, एसडीएम श्री जितेन्द्र पटेल और डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य प्रमुख मामले:

कलेक्टर का कड़ा रुख

कलेक्टर ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि जनसुनवाई के आवेदन केवल दर्ज करने तक सीमित न रहें। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और प्रत्येक प्रकरण में न्यायसंगत व स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Exit mobile version