Site icon Yashbharat.com

इंदौर में बारिश में चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत, 2 गंभीर

Screenshot 20260907 230110 Chrome

इंदौर में बारिश में चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत, 2 गंभीर

इंदौर, यशभारतडॉट कॉम। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोमवार शाम मूसलाधार बारिश के दौरान एक दिल नहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सेंट्रल जेल (चिमनबाग चौराहे) के पास मुख्य मार्ग से गुजर रही एक चलती कार पर अचानक विशालकाय पुराना पेड़ गिर गया। हादसे में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) की डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की 75 वर्षीया मां राधा देवी सिंघी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मोतियाबिंद का इलाज कराकर लौट रही थीं बुजुर्ग महिला मिली जानकारी के अनुसार 75 वर्षीया राधा देवी सिंघी हाल ही में मोतियाबिंद का इलाज करवाकर घर लौट रही थीं। कार में उनके साथ उनकी भतीजी वैशाली जायसवाल (55) और पोता/भतीजा प्रखर सिंघी (25) सवार थे। सेंट्रल जेल के समीप जैसे ही कार पहुंची, एकाएक भारी-भरकम पेड़ कार पर आ गिरा, जिससे वाहन की छत पूरी तरह पिचक गई।

डेढ़ घंटे तक कार में दबे रहे पीड़ित, अस्पताल में इलाज जारी हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार लोग करीब डेढ़ घंटे तक मलबे और लोहे की चादरों के बीच फंसे रहे। स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस व नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से पेड़ हटाकर पीड़ितों को बाहर निकाला। दोनों घायल वैशाली जायसवाल और प्रखर सिंघी को तत्काल पास के गोकुलदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

संभागायुक्त ने बीच में निरस्त की बैठक घटना के समय डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में मौजूद थीं। हादसे की खबर मिलते ही संवेदनशीलता दिखाते हुए संभागायुक्त भास्कर लक्ष्यकार ने बैठक तुरंत निरस्त कर दी और पूरा प्रशासनिक अमला राहत कार्य व अस्पताल की व्यवस्थाओं में जुट गया। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version