अरुणाचल प्रदेश के बिछोम में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 रही तीव्रता
अरुणाचल प्रदेश के बिछोम में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 रही तीव्रता
ईटानगर/भोपाल (यशभारतडॉट कॉम)। उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश के बिछोम क्षेत्र में मंगलवार सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई है।
सुबह 5:44 बजे डोली धरती
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप के यह झटके सुबह 5 बजकर 44 मिनट 15 सेकंड पर दर्ज किए गए। अचानक आए इन झटकों के कारण क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।