Earthquake: भारत-बांग्लादेश में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.6 दर्ज हुई तीव्रता

earthquake

Earthquake: भारत-बांग्लादेश में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.6 दर्ज हुई तीव्रता! भारत और बांग्लादेश में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9.05 बजे दोनों देशों में 5.6 तीव्रता के भूकंप से जमीन कांपी। अभी तक दोनों ही देशों में इस भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भूकंप के ये झटके पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में 55 किलोमीटर गहराई में था। पश्चिम बंगाल आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि फिलहाल राज्य में कहीं से किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है।