Friday, May 22, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

भारत और नेपाल की सीमा पर सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके

नई दिल्ली। भारत और नेपाल की सीमा पर आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। इस आधार पर इस भूकंप को हल्के से मध्यम दर्जे के बीच का माना जा रहा है। फिलहाल नेपाल या भारतीय सीमा से किसी भी जान-माल से हानि की सूचना सामने नहीं आई है।

सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके

भारत-नेपाल सीमा पर सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस संबंध यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि रविवार को नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 14 किमी (8.7 मील) की गहराई पर मौजूद था। आपको बता दें कि बीते 7 दिनों में उत्तर भारत में यह दूसरी बार भूकंप का झटका आया है। रविवार को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। साथ ही हरियाणा में भी भूकंप के झटके से लोग दशहत में आ गए थे।

इससे पहले 3 अक्टूबर को भी राजधानी दिल्ली में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.1 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने तब बताया था कि भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद में था। इस दिन रविवार होने के कारण अधिकांश लोग घर पर ही छुट्टी मना रहे थे। जैसे ही धरती हिली, लोग डर कर बाहर भागने लगे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम