स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर ने लहराया परचम: देश में मिला तीसरा स्थान, AQI पहुंचा 77
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर ने लहराया परचम: देश में मिला तीसरा स्थान, AQI पहुंचा 77
जबलपुर (यशभारतडॉट कॉम)। संस्कारधानी जबलपुर ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। जबलपुर शहर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है, जो पूरे शहरवासियों के लिए गर्व का विषय है।
AQI 77 के साथ आदर्श स्थिति के करीब पहुंचा शहर
सर्वेक्षण के नतीजों के अनुसार, शहरों की रैंकिंग मुख्य रूप से उनके वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में किए गए सुधारों के आधार पर तय की गई है। टॉप-10 शहरों की सूची में जबलपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 77 दर्ज किया गया, जो देश के प्रमुख शहरों के मुकाबले बेहद उत्कृष्ट और ‘आदर्श AQI’ के काफी करीब है। शहर में हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए गए निरंतर प्रयासों के कारण ही यह सफलता मिली है।