कटनी: 5 सांदीपनि स्कूलों में शुरू होगी परिवहन सुविधा, बस व ट्रेवलर संचालकों से मांगे आवेदन
कटनी: 5 सांदीपनि विद्यालयों के लिए बस, ट्रेवलर और मैजिक वाहनों की आवश्यकता; आवेदन आमंत्रित
कटनी: 5 सांदीपनि स्कूलों में शुरू होगी परिवहन सुविधा, बस व ट्रेवलर संचालकों से मांगे आवेदन
कटनी। कटनी जिले के पांच सांदीपनि विद्यालयों-बड़वारा, बहोरबंद, रीठी, कारीतलाई और करेला-में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहनों की आवश्यकता है।
भुगतान की दर: विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए वाहन संचालकों/फर्मों को अधिकतम ₹1,000 प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा।
उद्देश्य: इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को नियमित, सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन सुविधा प्रदान करना है।
आवेदन प्रक्रिया: परिवहन सेवा प्रदान करने के इच्छुक फर्म एवं वाहन संचालक संबंधित विकासखंड में स्थित सांदीपनि विद्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।