Bigg Boss 20: रीति तिवारी का एमएस धोनी से क्या है खास कनेक्शन? जानें ‘कैप्टन कूल’ को मामा क्यों कहती हैं मनोज तिवारी की बेटी

मुंबई (यशभारत डॅाट कॉम)। रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री के बाद से ही सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और बिजनेसवुमन रीति तिवारी लगातार सुर्खियों में हैं। भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी तथा उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बड़ी बेटी रीति अब तक मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रही हैं। हालांकि, बिग बॉस हाउस में कदम रखने के बाद उनकी निजी जिंदगी और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके सालों पुराने पारिवारिक रिश्ते को लेकर कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं।

धोनी को ‘मामा’ कहती हैं रीति तिवारी

कम ही लोग जानते हैं कि रीति तिवारी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ‘मामा’ कहकर बुलाती हैं। दरअसल, मनोज तिवारी ने 1999 में प्रतिमा पांडे (शादी के बाद रानी तिवारी) से शादी की थी। रानी के भाई अरुण पांडे, एमएस धोनी के बेहद करीबी दोस्त और बिजनेस पार्टनर हैं। इस नाते धोनी और मनोज तिवारी के बीच साले-जीजा जैसा गहरा पारिवारिक रिश्ता रहा है। रीति अपनी मां रानी तिवारी के साथ मिलकर ‘रीति स्पोर्ट्स’ नाम की कंपनी से जुड़ी रही हैं, जो धोनी के स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का काम भी देखती है।

स्ट्रगल के दिनों में एक ही कमरे में सोए थे धोनी और मनोज

मनोज तिवारी और महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता रणजी ट्रॉफी के दिनों से है। मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब धोनी क्रिकेट में पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब दोनों ने दिल्ली में एक ही कमरा शेयर किया था। कई बार मनोज बिस्तर पर सोते थे तो धोनी नीचे फर्श पर सो जाया करते थे।

जब धोनी को अमिताभ बच्चन से मिलाया

धोनी के स्टार बनने के बाद का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए मनोज तिवारी ने बताया था कि मुंबई के गोरेगांव स्थित एक स्टूडियो में जब अमिताभ बच्चन ने धोनी के खेल की तारीफ की, तो मनोज ने ही दोनों की पहली मुलाकात करवाई थी। यही नहीं, 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इतने बड़े स्टार बनने के बावजूद धोनी देर रात मनोज तिवारी के उसी पुराने घर पहुंचे थे, जो उनकी सादगी को दर्शाता है।

कौन हैं रीति तिवारी?

Exit mobile version