जबलपुर। PHE से रिटायर्ड SDO सुरेश उपाध्याय के घर आज EOW ने रेड की। उपाध्याय के पास आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया और आरोप है कि यह सम्पत्ति नौकरी पर रहने के दौरान उनके द्वारा अर्जित की। अब पूरे मामले की जाँच के बाद स्पस्ट हो जाएगा।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में EOW की बड़ी कार्रवाई
- पी एच ई रिटायर अधिकारी सुरेश उपाध्याय के यहा जांच । आय से अधिक संपत्ति का मामला।



- क

- रोड़ो रूपये की संपत्ति पद का दुरुपयोग की शिकायत के बाद कार्रवाई
- अनंत तारा के बंगला नंबर 42 में ईओडब्ल्यू का छापा।
- छापेमारी में करीब 80 से ज्यादा सदस्य लगे हुए हैं। यह जबलपुर में पीएचई के रिटायर एसडीओ सुरेश उपाध्याय का महलनुमा घर है।
- ईओडब्ल्यू की टीम ने आज तडके यहां छापा मारा।
एसडीओ के परिवार की 27 सम्पत्तियों की जानकारी मिल चुकी है। चार ठिकानों पर ईओडब्ल्यू के एसपी देवेन्द्र राजपूत के निर्देशन में कार्यवाही जारी है। यह एसडीओ तत्कालीन स्पीकर ईश्वरदास रोहिणी के खास हुआ करते थे।उपाध्याय के कजरवारा, अंतततारा, बिलहरी और सदर स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है।जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी कि रिटायर्ड एसडीओ के पास आय से अधिक संपत्ति है और उन्होंने यह ड्यूटी में रहते अर्जित की है। अब ईओडब्ल्यू की टीम उनके घर से कागजात बरामद कर उनकी द्वारा ड्यटी में रहते अर्जित सैलरी और संपत्ति का अंतर निकालेगी। ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही इस कार्रवाई में 80 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।



















Leave a Reply