सादगी के साथ शांतिपूर्ण माहौल में विनम्रभाव से मनाया गया लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक का जन्मदिन,सायना हिल्स में हजारों शुभचिंतकों-इष्टमित्रों ने पुष्पमालाओं के साथ स्वागत कर दी शुभकामनाएं

Picsart 26 10 31 23 33 20 599

सादगी के साथ शांतिपूर्ण माहौल में विनम्रभाव से मनाया गया लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक का जन्मदिन,सायना हिल्स में हजारों शुभचिंतकों-इष्टमित्रों ने पुष्पमालाओं के साथ स्वागत कर दी शुभकामनाए

 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक का जन्मदिन आज 31 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार को सादगी, सदभाव और शांतिपूर्ण वातावरण के साथ विनम्र भाव से मनाया गया।

विधायक श्री पाठक के चचेरे भाई अमित पाठक के पूज्य पिताजी स्व प्रदीप पाठक के आज देहावसान के बाद विधायक श्री पाठक का मन व्यथित था लेकिन जबलपुर सहित विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज ग्रामीण अंचलो से पहुंचे हजारों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुये श्री पाठक ने उनके जन्मदिन उत्सव को सादगीपूर्ण शांतिमय माहौल में सहृदय विनम्रता पूर्वक स्वीकार किया तथा कलेक्ट्रेट के समीफ स्थित सायना हिल्स में बडी संख्या में इष्टमित्रों शुभचिंतकों और विधानसभा क्षेत्र के लोगों पुष्पगुच्छों एवं पुष्पमालाओं के साथ स्वागत कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

लोकप्रिय विधायक को शुभकामनाएं देने पहुंचे विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिये ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की गयी थी।

इस मौके पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने सम्मानीय वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद लिया तथा मित्रों को शुभाशीष दिया, उन्होंने इस अभूतपूर्व स्नेह के प्रति सभी का हृदय से आभार भी जताया ।

इसे भी पढ़ें-  शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सत्यनारायण मंदिर में लगा मेला