FT Ranking 2026: दुनिया के टॉप 100 मैनेजमेंट कॉलेजों में भारत के 14 संस्थान, IIM बैंगलोर देश में नंबर-1

FT Ranking 2026: दुनिया के टॉप 100 मैनेजमेंट कॉलेजों में भारत के 14 संस्थान, IIM बैंगलोर देश में नंबर-1

भोपाल (यशभारतडॉट कॉम)। फाइनेंशियल टाइम्स (FT) की ओर से जारी ‘मास्टर्स इन मैनेजमेंट’ (MiM) 2026 की वैश्विक रैंकिंग में भारतीय संस्थानों का दबदबा देखने को मिला है। दुनिया के शीर्ष 100 मैनेजमेंट संस्थानों की सूची में भारत के 14 संस्थानों ने जगह बनाई है, जिनमें 7 भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) शामिल हैं।

IIM बैंगलोर देश में अव्वल, ग्लोबल स्तर पर 21वां स्थान

​फाइनेंशियल टाइम्स की सूची के अनुसार, IIM बैंगलोर भारत में पहले स्थान पर और ग्लोबल लेवल पर 21वें पायदान पर रहा। संस्थान ने अपनी रैंकिंग में बड़ा सुधार किया है, जो साल 2024 में 41वें और पिछले वर्ष 28वें स्थान पर था। इसके बाद मुंबई का SPJIMR दूसरे (ग्लोबल 26वां) और IIM अहमदाबाद तीसरे (ग्लोबल 27वां) स्थान पर रहा।

ग्लोबल लिस्ट में स्विट्जरलैंड की यूनिवर्सिटी फिर टॉप पर

​MiM 2026 रैंकिंग में स्विट्जरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट गैलेन ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। दूसरे स्थान पर पुर्तगाल की नोवा स्कूल ऑफ बिजनेस एंड इकॉनमिक्स और तीसरे स्थान पर चीन की शंघाई जियाओ टोंग यूनिवर्सिटी (अंताई कॉलेज) रही।

​यह रैंकिंग 19 विभिन्न मानकों पर आधारित होती है, जिसमें रोजगार के अवसर, सैलरी ग्रोथ, पूर्व छात्रों का फीडबैक, डायवर्सिटी और अंतरराष्ट्रीय अनुभव शामिल हैं। इसमें 56% वेटेज एलुमनाई (पूर्व छात्रों) के रिस्पॉन्स और 44% वेटेज संस्थानों के डेटा को दिया जाता है।

शीर्ष भारतीय मैनेजमेंट संस्थानों की रैंकिंग

संस्थान का नाम

भारत में रैंक

ग्लोबल रैंक

आईआईएम बैंगलोर (IIM Bangalore)

1

21

एसपी जैन (SPJIMR, मुंबई)

2

26

आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad)

3

27

एक्सएलआरआई (XLRI), जमशेदपुर

4

33

आईआईएम कलकत्ता (IIM Calcutta)

5

39

आईआईएम कोझिकोड (IIM Kozhikode)

6

54

आईआईएम इंदौर (IIM Indore)

7

62

एमडीआई (MDI), गुरुग्राम

8

67

आईआईएम लखनऊ (IIM Lucknow)

9

72

एनएमआईएमएस (NMIMS), मुंबई

10

73

आईआईएम उदयपुर (IIM Udaipur)

11

83

आईएमटी (IMT), गाजियाबाद

12

86

आईएमआई (IMI), दिल्ली

13

90

टीए पई (TAPMI), कर्नाटक

14

98

Exit mobile version