डोपिंग मामले में UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, ICC और WADA ने की कार्रवाई

डोपिंग मामले में UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, ICC और WADA ने की कार्रवाई

इंटरनेशनल क्रिकेट में डोपिंग का नया मामला सामने आया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के 36 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज आसिफ खान को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद 15 महीने के लिए सभी तरह के क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया है। आसिफ ने ICC एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन स्वीकार करते हुए WADA और ICC के साथ ‘केस रिजॉल्यूशन एग्रीमेंट’ के तहत यह सजा स्वीकार कर ली है।

8 सितंबर 2025 से लागू हुआ प्रतिबंध

अपील का अधिकार खत्म, सभी व्यक्तिगत नतीजे रद्द

ICC के नियमानुसार, 8 सितंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 (अस्थायी बैन शुरू होने) के बीच आसिफ खान के सभी व्यक्तिगत प्रदर्शन व परिणाम रद्द कर दिए गए हैं। इस दौरान मिले मेडल, पॉइंट्स या पुरस्कार राशि पर से उनका दावा समाप्त हो गया है। समझौते के तहत वे इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं कर पाएंगे।

UAE के लिए 38 वनडे और 56 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके आसिफ खान के निलंबन को यूएई क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। डोपिंग मामले में UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, ICC और WADA ने की कार्रवाई

Exit mobile version