Site icon Yashbharat.com

जब जनता के हत्थे चढ़े अफसर: ढिलाई बरतने पर लोगों ने FDA अधिकारी को ही ज़बरदस्ती खिलाए एक्सपायरी बिस्किट

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ बिक्री का मामला सामने आने के बाद भारी हंगामा हो गया। वैजापुर में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ (खट्टा-मीठा चूरा) खाने से 2 साल के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। शिकायत के बावजूद दुकान संचालक पर कड़ी कार्रवाई न होने से नाराज नागरिकों ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारी का घेराव कर दिया और उन्हें जब्त एक्सपायरी बिस्किट खिलाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद गंगापुर चौफुली पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।

क्या है पूरा मामला?

नागरिकों का हंगामा और अधिकारी को बिस्किट खिलाने की कोशिश

जांच के बाद कार्रवाई न होने से गुस्साए शिकायतकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गंगापुर चौफुली पर अधिकारी का पीछा कर उन्हें घेर लिया।

प्रशासन के हस्तक्षेप से खुला ट्रैफिक जाम

हंगामे और 100 से अधिक लोगों के जुटने के कारण गंगापुर चौफुली पर ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

मामला बिगड़ता देख प्रशिक्षु उपविभागीय अधिकारी विनय सोनवणे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए नागरिकों से शांति बनाए रखने और थाने में कानूनी रूप से शिकायत दर्ज कराने की अपील की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भीड़ को हटाया गया और यातायात बहाल कराया गया।

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सह-प्रतियोगी फरहाना भट्ट से मांगी माफी; ‘100 मर्दों’ वाले बयान पर जताया अफसोस, जानिए क्यों कहा- “अब WWE बंद”

Exit mobile version