कटनी में बड़ी कार्रवाई,पटना-पुणे एक्सप्रेस से 165 नाबालिग उतारे, बाल श्रम और तस्करी की आशंका से हड़कंप
कटनी- रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पटना-पुणे एक्सप्रेस से एक साथ 165 से अधिक नाबालिग बच्चों को उतारा गया। बच्चों से काम कराए जाने की आशंका पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को मिली सूचना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया।सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल सुरक्षा अधिकारी और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी बच्चों को ट्रेन से उतारकर सुरक्षा घेरे में लिया गया और जांच प्रक्रिया शुरू की गई।
Vo 1 – बाल सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन से उतारे गए सभी बच्चे मुस्लिम समुदाय के है जो बिहार से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उन्हें महाराष्ट्र लातूर स्थित एक मदरसे ले जाया जा रहा था। हालांकि, RPF को आशंका थी कि बच्चों को काम कराने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 167 बच्चों को ट्रेन से उतार लिया। बच्चों के साथ मौजूद 7 व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बच्चों को किन परिस्थितियों में और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर सभी बच्चों को RPF थाने लाया गया है, जहां उनकी काउंसलिंग, दस्तावेजों की जांच और पहचान की प्रक्रिया जारी है। महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल संरक्षण टीम भी बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच शुरू कर दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या मानव तस्करी जैसी आशंका को समय रहते रोका जा सके।

