Site icon Yashbharat.com

गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर निगम ऑडिटोरियम में लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का हुआ आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

IMG 20250127 WA0016

गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर निगम ऑडिटोरियम में लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का हुआ आयोजन,
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृ

कटनी (26 जनवरी)- गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोक पर्व पर भारत पर्व का आयोजन नगर निगम के बस स्टैंड ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमें श्री दीपेन्द्र सिंह एवं साथी कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत तथा शालिनी खरे एवं साथियों द्वारा कथक नृत्य रामायण की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसके अलावा भारत पर्व के अवसर पर हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम अंतर्गत भारत पर्व स्थल पर देश के संविधान तथा संविधान निर्माताओं के विषय में जानकारी के लिए चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, निधि सिंह गोहल, ज्योति लिल्हारे, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, विवेक गुप्ता, निगमायुक्त नीलेश दुबे सहित अन्य अधिकारियों की मौजूद थीं। मां सरस्वती के पूजन के देशभक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति से भारत पर्व का शुभारंभ हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version