Site icon Yashbharat.com

पहली बार झिंझरी जेल में भागवत कथा का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र द्वारा आयोजन

IMG 20250620 WA0061

पहली बार झिंझरी जेल में भागवत कथा का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र द्वारा आयोज

कटनी- सिविल लाइन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र संचालिका बीके लक्ष्मी बहन के नेतृत्व में पहली बार झिंझरी स्थित जेल में कैमोर उपशाखा प्रभारी राजयोगिनी कथावचिका बीके भारती बहन द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है इस संस्था के द्वारा भागवत कथा का आयोजन एक सकारात्मक पहल जो कैदियों के जीवन में सुधार लाने और उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करने का प्रयास है यह पहल कैदियों को सकारात्मकता प्रेरणा और धार्मिकता की ओर ले जाती है जिससे उनके जीवन में बदलाव आए । कथावाचिका बीके भारती बहन ने कहा कि भगवत गीता अपराधों से मुक्ति के लिए ज्ञान कर्म और भक्ति के मार्ग का अनुसरण करने की शिक्षा देती है । यह अपराधबोध को समझने और उसे ज्ञान और शक्ति में बदलने में मदद करती है गीता में क्षमा दया और प्रेम जैसे गुणों को भी महत्व दिया गया है जो मनुष्य को अपराधों से मुक्त होने और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाने में मदद करते हैं । इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी, चीफ अरविंद कुमार शाह, राहुल साहू, दुर्गा बहन,ज्योति बहन,बरखा बहन,,रानी शर्मा,श्रृष्टि मिश्रा, दीप शिखा पांडे सहित अन्य का सहयोग रहा

Exit mobile version