Site icon Yashbharat.com

Balaghat Air Accident : 2 ट्रेनी पायलेट की मौत, किरनापुर में चार्टर प्लेन क्रैश हुआ

08 10 2020 emergency landing of air force helicopter 20851707

Balaghat Air Accident : 2 ट्रेनी पायलेट की मौत, किरनापुर में चार्टर प्लेन क्रैश हुआ । जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भक्कूटोला के घने जंगल में शनिवार दोपहर एक ट्रेनर चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो पायलट की मौत की खबर है, जिसमें एक पायलट का शव बरामद हुआ है

पुलिस को सूचना मिली है कि किरनापुर के भक्कूटोला में ट्रेनर प्लेन क्रैश हुआ है। पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया है।

घटना स्थल से आए वीडियो फुटेज में मलबे में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। मृतकों के नाम, प्लेन कहां से कहां जा रहा था और प्लेन क्रैश होने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के पास भी इस संबंध में अभी पुख्ता जानकारी नहीं है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटनाग्रस्त प्लेन पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में संचालित फ्लाई स्कूल का है, जिसके ट्रेनर चार्टर प्लेन में ये हादसा हुआ है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। साथ ही मौके पर पुलिस अधिकारियों व टीम द्वारा जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version