FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

सिवनी में फिर प्लेन हादसा, लैंडिंग के दौरान पलटा ट्रेनी विमान, बाल-बाल बचा पायलट

सिवनी में फिर प्लेन हादसा, लैंडिंग के दौरान पलटा ट्रेनी विमान, बाल-बाल बचा पायलट। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। सुकतरा हवाई पट्टी पर एक ट्रेनी विमान लैंडिंग के दौरान अचानक पलट गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं लापरवाही छिपाने के लिए रनवे पर विमान को तिरपाल से ढक दिया गया।

सिवनी में फिर प्लेन हादसा, लैंडिंग के दौरान पलटा ट्रेनी विमान, बाल-बाल बचा पायलट
सिवनी के सुकतरा हवाई पट्टी पर एक बार फिर बड़ा हादसा होते होते टल गया। मेस्को एयरोस्पेस लिमिटेड का ट्रेनी विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान की तस्वीरें सामने आने के बाद घटना का खुलासा हुआ। सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन ने इसकी पुष्टि की है।

वहीं रेड बर्ड एवियशन प्राइवेट लिमिडेट के कर्मचारियों ने लापरवाही को छिपाने के लिए आनन फानन में विमान को तिरपाल से ढक दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। फिलहाल डीजीसीआई इस पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

आपको बता दें कि हाल ही में सिवनी के सुकतरा हवाई पट्टी पर रेड बर्ड एवियशन प्राइवेट लिमिटेड का प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश होते होते बचा था। लैंडिंग के समय संतुलन बिगड़ने से रनवे पर पलट गया था। इस हादसे में भी ट्रेनी पायलट बाल-बाल बच गया था। सिवनी में फिर प्लेन हादसा, लैंडिंग के दौरान पलटा ट्रेनी विमान, बाल-बाल बचा पायलट

सिवनी में फिर प्लेन हादसा, लैंडिंग के दौरान पलटा ट्रेनी विमान, बाल-बाल बचा पायलट
सिवनी में फिर प्लेन हादसा, लैंडिंग के दौरान पलटा ट्रेनी विमान, बाल-बाल बचा पायलट

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि