MP के सागर में ट्रेनी प्लेन क्रैश कोहरे की वजह से हादसा, 2 की मौत

images 30

सागर। Trainee plane crash in the sagar of Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सागर जिले के ढाना हवाई पट्टी पर एक ट्रेनी नाइट लैंडिंग विमान रनवे पर उतरते वक्त क्रेश हो गया। यह विमान रात में उड़ान भरने की ट्रेनिंग पर था। कोहरे की वजह से पायलट को हवाई पट्टी नहीं दिखी ओर विमान क्रेश होकर खेत मे जा घुसा।

एयरक्राफ्ट नाइट फ्लाइंग के दौरान रनवे से भटककर खेत में क्रैश हो गया. इस हादसे में एक ट्रेनी पायलट और एक पायलेट की मौत होने की खबर है.हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

ट्रेनी पायलट पीयूष सिंह चंदेल और पायलट अशोक मकवाना इसमे थे ।

हादसे का शिकार हुआ ट्रेनी एयरक्राफ्ट ढाना स्थित चाइन्स एविएशन अकेडमी का था. सागर के एसपी अमित सांघी ने इस हादसे की पुष्टि की है।

मौके पर फायरब्रिगेड सहित बचाव की गाड़ियां पहुंच गईं थीं। गौरतलब है कि सागर फ्लाइंग क्लब में पायलटों को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है।

इसे भी पढ़ें-  नेपाल में फिर कांपी धरती: गुरुवार तड़के महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Leave a Reply