प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ ही गणेश विसर्जन के दौरान नगर निगम के अधिकारी भी रहे मुस्तैद, घूम घूम कर विसर्जन घाटों पर लेते रहे प्रतिमा विसर्जन की स्थिति का जायजा 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ ही नगर निगम के अधिकारी भी गणेश विसर्जन के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहा। महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर उपायुक्त श्रीमती प्रियंका झारिया, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, इंजीनियर आदेश जैन सहित दूसर नगर निगम के अधिकारी शहर व उपनगरीय क्षेत्रों में पूरे समय घूम घूम कर विसर्जन घाटों और नगर निगम के द्वारा जगह-जगह गली मोहल्लों पर स्थापित विसर्जन कुण्डों में प्रतिमा विसर्जन की स्थिति का जायजा लेते रहे। इसके अलावा गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम का दूसरा अमला भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बड़े और छोटे स्थानीय विसर्जन कुंड बनाए गए, ताकि लोग तय स्थानों पर ही प्रतिमाएं विसर्जित करें। बड़ी प्रतिमाओं के सुगम विसर्जन के लिए घाटों पर क्रेन और पोकलेन मशीनें लगाई गईं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए विसर्जन घाटों पर गोताखोर तथा रेस्क्यू टीमें भी तैनात थीं। वहीं आज विसर्जन घाटों पर विशेष साफ सफाई का अभियान भी नगर निगम के द्वारा कराया जा रहा है।

↑
Exit mobile version