मानसून की विदाई के बीच देश भर में आफत की बारिश: MP, UP और बिहार समेत 10 राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
IMD अलर्ट: कड़ाके की सर्दी और इन राज्यों में भारी बारिश, घरों से निकलते समय रहें सतर्क
मानसून की विदाई के बीच देश भर में आफत की बारिश: MP, UP और बिहार समेत 10 राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
कटनी/भोपाल, yashbharat.com। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। पिछले 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक इन राज्यों के लोगों को बारिश से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के लिए चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश (कटनी, जबलपुर, रीवा संभाग) और विदर्भ में 25 से 27 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला बना रहेगा।
छत्तीसगढ़ अलर्ट: छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है।
उत्तर और पूर्वी भारत में झमाझम बारिश के आसार
यूपी-बिहार और झारखंड: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में 25 और 26 सितंबर को बड़े पैमाने पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
पंजाब और पश्चिम UP: 26 और 27 सितंबर को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 27 और 28 सितंबर को भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।