गणेश चतुर्थी के अवसर पर सनशाइन एकेडमी में गूंजा “गणपति बप्पा मोरया”
कटनी न्यूज: सनशाइन एकेडमी रायबाड़ा में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय के बाल स्वरूप पर आधारित एक सुंदर एवं भावपूर्ण “स्पेशल असेंबली” प्रस्तुत किया।
बच्चों ने अपने अभिनय, संवाद एवं भाव-भंगिमाओं के माध्यम से भगवान गणेश और कार्तिकेय के बाल रूप की गाथा के माध्यम से यह संदेश दिया कि जिस तरह भगवान श्री गणेश अपने माता पिता को अपना संसार मानते है उसी तरह हमें भी अपनी माता पिता को अपना संसार तथा उनका सम्मान करना चाहिए। नन्हे कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से भर उठा। सभी बच्चे भगवान गणेश की स्वरूप को देख कर अत्यंत प्रफुल्लित हुए ।भगवान गणेश को ज्ञान, बुद्धि एवं शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है।
इस असेंबली का उद्देश्य बच्चों में माता पिता के प्रति आदर ,प्रेम और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।
विद्यालय की इंचार्ज नाजनीन तौफ़ीक़ एवं उप-प्रधानाचार्या शबनम अख्तर भी उपस्थित रहीं और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।”
विद्यालय की निर्देशिका जूही जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को कुछ नया सीखने के अवसर प्रदान करना और उन्हें रचनात्मक एवं उपयोगी गतिविधियों में व्यस्त रखना है।