तिलक कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित: भाषण में सरिता और चित्रकला में वर्षा साहू ने मारी बाजी
तिलक कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित: भाषण में सरिता और चित्रकला में वर्षा साहू ने मारी बाजी
कटनी: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत की परिकल्पना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता लाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील वाजपेई ने की, जबकि आयोजन डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. रुक्मणि प्रताप सिंह, डॉ. नेहा त्रिपाठी एवं सुश्री अंकिता गोस्वामी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
चित्रकला में उकेरा ‘आत्मनिर्भर व स्वच्छ भारत’
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र की प्रगति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को कैनवास पर उकेरा।
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता:
प्रथम स्थान: वर्षा साहू
द्वितीय स्थान: पूनम निषाद
तृतीय स्थान: प्रज्ञा सोनी
(निर्णायक मंडल: श्री आयुष तिवारी, डॉ. डी.एस. राजपूत एवं डॉ. शोभाराम पाटिल)
भाषण प्रतियोगिता में दिखी युवा शक्ति की गूंज
भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भारत के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, तकनीक और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर ओजस्वी विचार व्यक्त किए।
भाषण प्रतियोगिता के विजेता:
प्रथम स्थान: सरिता कौरव
द्वितीय स्थान: अमित साहू
तृतीय स्थान: शीतल विश्वकर्मा
(निर्णायक मंडल: डॉ. डी.एस. राजपूत एवं श्री अमित चौधरी)
सराहना और प्रेरणा
कार्यक्रम में चित्रकला के सफल संयोजन में डॉ. शैलजा कटारे, श्री योगेन्द्र सोनी, श्री शुभेन्दु मिश्रा का तथा भाषण प्रतियोगिता में श्री नरेश कुलस्ते, डॉ. ज्योत्सना पाठक एवं डॉ. राजश्री शर्मा का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेता व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राष्ट्रहित की गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।