पितृपक्ष पर रानी कमलापति से गया के बीच कटनी होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्री दबाव को ध्यान में रखकर रेलवे का निर्णय
कटनी(YASHBHARAT.COM)। पितृपक्ष के पावन अवसर पर बिहार के गया में पूर्वजों के पिंडदान व तर्पण के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने रानी कमलापति से गया के बीच कटनी, जबलपुर, इटारसी होकर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी। इसकी पहली ट्रिप 27 सितम्बर को रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से गया के लिए स्पेशल ट्रेन 27 सितम्बर, 02 एवं 07 अक्टूबर को रानी कमलापति से दोपहर 15:20 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में नर्मदापुरम (16:34), इटारसी (17:05), पिपरिया (18:13), नरसिंहपुर (19:38), जबलपुर (21:15), सिहोरा रोड (21:50), कटनी (00:10), मैहर (01:40), सतना (02:00), मानिकपुर (04:10), प्रयागराज छिवकी (06:00), मिर्जापुर (08:18), पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (10:10), सासाराम (11:30) होते हुए अगले दिन दोपहर 14:30 बजे गया पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01662 गया से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 30 सितम्बर, 05 एवं 10 अक्टूबर को गया से दोपहर 15:30 बजे रवाना होकर सासाराम (16:50), प्रयागराज छिवकी (22:15), सतना (03:25), कटनी (05:25), जबलपुर (08:10), इटारसी (14:05) होते हुए शाम 16:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
इस तरह होगी स्पेशल ट्रेन की कोच पोजीशन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं। इसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (2A) के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3A) के 4, शयनयान श्रेणी (Sleeper) के 12, सामान्य श्रेणी (General) के 4 तथा 2 एलएलआरडी/एसएलआर कोच शामिल रहेंगे।