पितृपक्ष के अवसर पर 28 सितम्बर से रानी कमलापति – गया के बीच स्पेशल ट्रेन

05 10 2020 rail cattle 2020105 215646

जबलपुर 26 सितम्बर। रेल प्रशासन द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में श्राद्ध जैसे धार्मिक कार्य के लिए गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया के मध्य 28 सितम्बर से चार ट्रिप के लिए तथा गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति के मध्य 01अक्टूबर से तीन ट्रिप के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य श्रेणी सहित कुल 20 कोच रहेंगे।

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति – गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.09.2023 (गुरुवार), 03.10.2023 (मंगलवार), 08.10.2023 (रविवार) एवं 13.10.2023 (शुक्रवार) को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान कर विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह कटनी से होते हुए अगले दिन सुबह 08:20 बजे गया स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01662 गया – रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.10.2023 (रविवार), 06.10.2023 (शुक्रवार) एवं 11.10.2023 (बुधवार) को गया स्टेशन से दोपहर 14:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कटनी, दमोह, सागर, बीना, गंजबासौदा, विदिशा से होकर 10:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से स्पेशल ट्रेन के समय सारिणी कि पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।