Site icon Yashbharat.com

तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत् स्कूलों एवं कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

IMG 20251205 WA0049

तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत् स्कूलों एवं कॉलेज में
जागरूकता कार्यक्रम आयोजि

कटनी- तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ चांदनी रिमझा तथा सहयोगी प्रमत कुमार महार मलेरिया निरीक्षक के द्वारा कटनी जिले के ब्लॉकों एवं शहरी क्षेत्र के स्कूलों एवं कॉलेज में भ्रमण करते हुए सभी वयस्क बच्चों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों तथा उसके बचाव उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई अधिकारियों ने बताया कि तम्बाकू के सेवन करने से कैंसर ह्रदय रोग स्ट्रोक और फेफड़ों की कई गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण है छात्रों एवं छात्राओं को नशा मुक्त रहने परिवार व समुदाय को भी जागरुक करने तथा तम्बाकू मुक्त वातावरण के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नशा मुक्त रहने ओर दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया स्कूल प्रबंधन ने इस पहल की सराहना की

Exit mobile version