katniमध्यप्रदेश

चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिलाई गई शपथ

चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिलाई गई शप

कटनी -कटनी आर्ट्स एण्ड कामर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डॉयरेक्ट श्री देवाशीष चड्डा द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजन-वंदन एवं पुष्प माला अर्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा के द्वारा की गई। उन्होनें छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि तम्बाकू धूम्रपान मानव जीवन के लिए एक धीमा जहर है जो मनुष्य के शरीर को अंदर-ही-अंदर खोखला कर देता है। हमें इस बुराई को दृढ आत्मबल से समाप्त करना हैं।

 

उक्त शपथ कार्यक्र में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. चय चड्डा द्वारा उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर तम्बाकू का सेवन न करने के संदर्भ में शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत महाविद्यालय उप-प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, महाविद्यालय उप-प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, ऑटोनॉमस कुलसचिव शरद निरंकारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर.आर.एस. परिहार द्वारा इस बुराई को समाज से दूर करने के लिए अपने-अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं महाविद्यालय के कला विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र वर्मा द्वारा किया। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापिका मैनेजमेंट विभाग ऋचा डेंगरे द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं स्टॉफ का आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष अतुल जैन, विज्ञान/कम्प्यूटर विभाग विभागाध्यक्ष श्री मुकेश गुप्ता, विधि प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, रीतेश निगम, लाइब्रेरियन नीलम राजवानी, रवि यादव, गगन गुप्ता, समीप श्रीवास्तव, माला उपाध्याय, माधुरी मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, सुश्री किरण पाल, सुश्री रोहिणी सिंह ठाकुर, शैलेज तिवारी, अतीत तिवारी, पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, सुश्री वैशाली सिंह, सोनिया रावत, सोनिया रैकवार, सुश्री सृष्टि जैन, बीरेन्द्र कुमार कुशवाहा, शेखर सेन एवं अन्य समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

Back to top button