शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में छात्रों को मिला जैविक खेती और जल संरक्षण का तकनीकी प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित

कटनी: अब जमीन पर बैठकर नहीं पढ़ेंगे सुनहरा भटगवां और सुनहरी के बच्चे, समाजसेवी अखिल पांडेय के सहयोग से स्कूलों को मिलीं नई बेंच-डेस्क

शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में छात्रों को मिला जैविक खेती और जल संरक्षण का तकनीकी प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित

कटनी: मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में एक विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री रामसुख दुबे ने स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को जैविक खेती, खरपतवार प्रबंधन और जल संरक्षण की आधुनिक व पारंपरिक विधियों की बारीकियां सिखाईं।

खरपतवार से हो सकता है 30 से 50 प्रतिशत तक फसल नुकसान

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ श्री रामसुख दुबे ने बताया कि खरपतवार फसलों के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। ये मुख्य फसल के साथ जल, सूर्य के प्रकाश, स्थान और पोषक तत्वों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है। इसके अलावा खरपतवार कीटों व बीमारियों को आश्रय देते हैं और कटाई के समय उपज में मिलकर उसकी गुणवत्ता भी खराब करते हैं। यदि समय रहते इनका नियंत्रण न किया जाए, तो फसलों की पैदावार में 30 से 50 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

प्रशिक्षण में सिखाई गईं ये प्रमुख तकनीकें

खरपतवार प्रबंधन के तरीके

 विद्यार्थियों को फसल चक्र, आच्छादन, अंतरवर्तीय खेती (Intercropping), मल्चिंग, उचित किस्म का चयन, समय पर बुवाई और निंदाई-गुड़ाई की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सिंचाई एवं जल निकास प्रबंधन, हस्तचलित कृषि यंत्रों का उपयोग, हाथ से उखाड़ने, बाढ़ द्वारा नियंत्रण तथा तापीय एवं जैविक नियंत्रण की तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

इसे भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की दस्तक: एक ही रात में 4.5 डिग्री लुढ़ककर 9.9 पर पहुंचा राजधानी का पारा, 9.2 डिग्री के साथ उमरिया सबसे ठंडा; शुक्रवार से दिखेगा 'अकवान' तूफान का असर, बालाघाट समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

जल संरक्षण के उपाय

 जल के महत्व को रेखांकित करते हुए वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting), टपक सिंचाई (Drip Irrigation), स्प्रिंकलर सिंचाई, खेतों का समतलीकरण और ढाल के अनुसार जल प्रबंधन की विधियां बताई गईं। इसके अतिरिक्त मिट्टी की नमी बनाए रखने, उचित फसल चयन और पारंपरिक तालाबों व कुओं के पुनर्जीवन जैसी तकनीकों का भी व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।